अमृतपुर। बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंगा की कटरी की जमीन दलदल में तब्दील हो गई है। इससे अन्ना गोवंश आए दिन दलदल में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने अन्ना गोवंशों के लिए कोई इंतजाम नहीं लिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गोरक्षक दल ने दलदल में फंसे गोवंश को बाहर निकाला है।
गंगा में आई बाढ़ के चलते खेतों में पानी भरा रहा, इस कारण कटरी के खेत दलदल में तब्दील हो गए हैं। तहसील क्षेत्र के गांव मंझा की मड़ैया के खेतों में गोवंश फंसे होने की सूचना लोगों ने गोरक्षक दल को दी।
इस पर गोरक्षक दल के शिवम अवस्थी, विकल पांडेय, शिवम पाठक, देबू पांडेय करण सिंह आदि ने दलदल में फंसे चार गोवंशों को कई घंटे के बड़ी मशक्कत के बाद रस्सी से खींच कर सुरक्षित बाहर निकाला। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि अमृतपुर की गोशाला में गोवंश रखवाए जाएंगे।