संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। खेत से पानी निकालने का विरोध करने पर चचेरे भाइयों ने बहनों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें एक बहन का पैर टूट गया। घायल युवती की मां ने चचेरे भतीजों के खिलाफ पुत्रियों से मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदेला निवासी राजेेंद्र सिंह सोमवार को खेत में पानी लगा रहे थे। तभी उनके चचेरे भाई के पुत्र मौके पर आए और खेत से पानी निकालने को लेकर विरोध करने लगे। राजेंद्र सिंह विरोध करने के बाद भी भतीजों से नहीं बोले। कुछ देर बाद राजेंद्र की पुत्री वीनस व सलोनी खेत गई और गाली-गलौज करने पर चचेरे भाइयों से भिड़ गई। इस पर भाइयों ने वीनस व सलोनी को लाठी डंड़ों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में वीनस का एक पैर टूट गया। जानकारी पर मां शकुंतला देवी अपनी दोनों घायल पुत्रियों को लेकर थाने पहुंची और चचेरे भतीजों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ राकेश शर्मा ने तहरीर लेकर जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
मारपीट में युवक का शांति भंग में चालान
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रत्नेश को पुलिस ने सोमवार को झगड़ा करने के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस ने रत्नेश का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ राकेश शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मारपीट कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके से इसको पकड़ कर लाई थी।