फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में छह झोपड़ियों में लगी आग से लाखों के जेवर व हजारों की नकदी खाक

विज्ञापन
शमसाबाद के गांव समौचीपुर में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। परिवार सहित खेत में धान की कटाई कर रहे छह ग्रामीणों की झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे सभी परिवारों के जेवर, नगदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। खेत से दौड़कर आए ग्रामीणों ने गांव के अन्य लोगों के सहयोग से पानी व मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव समौचीपुर चितार निवासी मुनीश, मुमीन, अंसार, सोमू, शमीम, सोना सोमवार को पत्नी व बच्चों को साथ लेकर खेतों पर धान की फसल की कटाई करने गए थे। दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में इन सभी लोगों की झोपड़ियों में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर सभी लोग खेत से दौड़कर आए। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। गांव के लोगों की मदद से पानी व मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया। आग से मुनीश का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुमीन के पांच हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर, अनाज व कपड़े जल गए। अंसार के 40 हजार रुपये, जेवर, कपड़े अनाज, ग्रामीण सोमू के पांच हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर, और सोना के पांच हजार रुपये, जेवर कपड़े, अनाज जलकर खाक हो गए। अंसार ने कुछ दिन पहले भैंस बेची थी। उसकी बिक्री के ही रुपये रखे हुए थे। अंसार ने बताया कि लेखपाल व तहसीलदार को आग लगने की सूचना व नुकसान के बारे में बता दिया है। सभी लोगों की कुल लगभग तीन लाख के जेवर व 70 हजार की नकदी जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें