फर्रुखाबाद। महिला सफाई कर्मी ने अभद्रता का आरोप लगाकर साथियों ने सभासद के खिलाफ डीएम को पत्र दिया है। कहा कि उसे नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी। कार्रवाई करें, वरना काम बंद किया जाएगा।
फतेहगढ़ के बधौआ निवासी उमा देवी के साथ कई सफाई कर्मियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि 16 मई को उमा सफाई कर रही थी। उसी समय एक सभासद और उनके पुत्र ने अपने प्लाट व घर में काम करने के लिए कहा। मना करने पर गाली देकर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
जानकारी देने पर पहुंचे सुपरवाइजर से भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सोमवार सुबह नौ बजे रास्ते में रोककर गाली गलौज की। परेशान होकर संगठन पदाधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने सभासद और उनके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो काम बंद कर दिया जाएगा। पत्र देने वालों में राकेश, प्रमोद, आकाश, अरुण, रीतू, गुड़िया, ऊषा, शिवा आदि थे।