फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती सहित 10 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को डॉक्टर दंपती सहित 10 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर दंपति ने मंगलवार रात दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को पूरे दिन मरीज भी देखे थे। इससे मरीजों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कालोनी निवासी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पत्नी सिविल अस्पताल लिंजीगंज में डॉक्टर हैं। वे दोनों दिल्ली से मंगलवार रात वापस आए थे। बुधवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अपनी क्लीनिक पर मरीज देखे। गुरुवार को उन्होंने जांच कराई तो दोनों लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में हैं।
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ की शिक्षिका व उनकी उनकी बेटी, जेएनवी रोड निवासी युवक, मंझना निवासी महिला, खेड़ा गुलरिया निवासी युवक व शहर में एक 6 वर्षीय बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा लोहिया अस्पताल में जांच के दौरान मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। जनपद में कुल 19 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

कमालगंज। कस्बा की गंगागली निवासी 24 वर्षीय छात्र कानपुर में रहकर कोचिंग कर रहा है। शुक्रवार सुबह वह कानपुर से घर लौटा। दोपहर में सीएचसी जाकर जांच कराई। छात्र की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। । प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें