फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में तीन बार होगी दुकानदारों की कोरोना जांच

विज्ञापन
मेला रामनगरिया क्षेत्र से गोवंशों को भगता साधु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेले में लगने वाली दुकानों के मालिक व कर्मचारियों की एक माह में तीन बार कोविड की जांच होगी। निगेटिव जांच रिपोर्ट तथा टीके की दूसरी डोज के दस्तावेज दिखाने के बाद ही श्रद्धालु कल्पवास कर सकेंगे। अगर टीका नहीं लगा है, लगाने के लिए मेले में कैंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर एक माह के लिए 17 जनवरी से मेला रामनगरिया शुरू हो रहा है। करीब पांच हजार राऊटिया मेला क्षेत्र में लग चुकी हैं। दुकानदार भी आने लगे हैं। मेला सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि मेले में तीन जगहों पर एंटीजन जांच के लिए कैंप लगाए जाएंगे। बिना टीकाकरण के सर्टिफिकेट के प्रवेश नहीं मिलेगा। जिन कल्पवासियों को पहली व दूसरी डोज नहीं लगी है। उनको टीका लगवाया जाएगा। बिना टीका लगे कल्पवास नहीं करने दिया जाएगा।
मेला क्षेत्र में हर साल लोग अतिक्रमण कर झोपड़ी व पक्के मकान बना रहे हैं। गंगा में गंदे नाले गिर रहे हैं। नाले बंद कराने व अतिक्रमण हटाने के लिए श्रीपंचदसमान जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज, वैष्णव संत संप्रदाय समिति के अध्यक्ष बाबा बालकदास महाराज आदि ने मेला सचिव से मांग की। मेला सचिव ने कहा कि गंगा की रेती में आवास व शौचालय कैसे दिया गया। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में अन्ना गोवंश घूम रहे हैं। इससे साधु-संतों व कल्पवासी परेशान हैं। राऊटियां लगाने में भी समस्या आ रही है। गोवंशो को कल्पवासी व साधु-संत दिन भर डंडा लेकर भागते रहते हैं।
पांचाल घाट में मेला क्षेत्र में जाने के लिए अस्थायी पैंटून पुल पीडब्ल्यूडी ने बनाया है। जलस्तर से बढ़ने से पैंटून पुल के पास पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि ठेकेदार को पुल में पैंटून लगाने के आदेश दिए हैं। मेला सचिव दीपाली भार्गव ने शुक्रवार को पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें