फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सेंट्रल जेल के तीन कैदियों समेत नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के वृद्ध सहित तीन कैदी संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी संक्रमित वृद्ध का जनपद से बाहर इलाज चल रहा है। वहीं दो युवक भी कोरोना की चपेेट में आए हैं। कुल नौ लोग संक्रमित हुए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई।
जिले में अब तक 10263 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9975 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 185 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 105 केस एक्टिव हैं।