फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, तंबाकू व्यापारी, पत्नी व परिजन सहित जिले में 34 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित महिला की मंगलवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जनपद में आई जांच रिपोर्ट में कायमगंज के तंबाकू व्यापारी, उनकी पत्नी, पुत्रवधू सहित कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। गांव खिमसेपुर में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1125 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर व कायमगंज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी दो युवक(19 व 20), मछली टोला निवासी युवक(25), लोको कालोनी निवासी वृद्ध(60), युवक(22), शहर के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी बालक (11), बिर्राबाग कादरीगेट निवासी अधेड़, पल्ला निवासी युवक(30), जंगबाज खां निवासी वृद्ध(65) के कारोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी अधेड़(55), गांव खिमसेपुर निवासी एक परिवार के सात लोगों में वृद्धा(80) सहित चार महिलाएं, वृद्ध(65), युवक व बालिका(7) कोरोना की चपेट में आए हैं। गांव ज्योता निवासी युवक(21), शमसाबाद के गांव सरैया निवासी वृद्ध, नगला बजू निवासी महिला(48), कमालगंज के गांव बहोरिकपुर निवासी महिला(45) संक्रमित मिली।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी तंबाकू व्यापारी (53), उनकी पत्नी, पुत्रवधू के अलावा एक अन्य तंबाकू व्यापारी उनके परिवार चार लोगों सहित मोहल्ले में कुल 12 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी युवक(24) के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जनपद में अब तक 925 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
मोहम्मदाबाद के गांव कुरेली निवासी संक्रमित महिला का कानपुर में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इससे कोरोना से मरने वाली की संख्या 20 हो गई है। अब तक 528 मरीज कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 233 संक्रमित होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। जिले में अभी 344 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें