फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के बेटे पर बिना जांच मुकदमा दर्ज करने में एसओ संदेह के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के बेटे व भतीजे पर जहानगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के मामले को बुधवार को एसपी के सामने रखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष एसओ की भूमिका को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना जांच के ही एसओ ने मुकदमा कैसे दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित राजपूत, भतीजे राहुल राजपूत सहित 6 नामजद व 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मौरंग कारोबारी विक्रांस सिंह उर्फ राना सरकार ने हमला कर घायल करने का मुकदमा जहानगंज थाने में दर्ज कराया।
जबकि मारपीट के मामले में भाजपा सेक्टर प्रभारी शिव कुमार की तहरीर पर सांसद के समर्थकों के साथ डेढ़ घंटे थाने में डटे रहने के बाद मात्र एनसीआर दर्ज की गई। इस मामले से जिले में भाजपा की काफी किरकिरी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश मंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद देर शाम सांसद मुकेश राजपूत की इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक नागेंद्र सिंह, अमर सिंह खटीक, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि के साथ वार्ता हुई।
सभी ने एकमत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष को मामला सौंप दिया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि बिना जांच किए जनप्रतिनिधि के बेटे व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में थानाध्यक्ष की भूमिका संदेह के घेरे में है। वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें