फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी शाखा के बैंक कर्मी व उनकी पत्नी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के गल्ला मंडी स्थित एक बैंक शाखा के कर्मचारी व उनकी पत्नी रविवार को लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मिले। सूचना मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक में आडिट कर रहे कर्मी काम छोड़ घर चले गए। रैपिड रिस्पांस टीम ने बैंक जाकर 11 बैंक कर्मी व 15 बाहरी लोगों की हाई रिस्क कांटेक्ट सूची बनाई है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित एक बैंक शाखा में 29 वर्षीय युवक कर्मचारी है। वह मोहल्ला कुकीखेल में किराये पर रहते हैं। 30 जून को बुखार की शिकायत होने पर वे पत्नी के साथ लखनऊ चले गए। 3 जुलाई को उन्होंने खुद व पत्नी की लखनऊ में जांच कराई। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजटिव आई। रविवार को वैसे तो बैंक की छुट्टी रहती है, लेकिन आडिट का कार्य चल रहा था इसलिए बैंक खुली थी। सूचना मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया।
सभी कर्मचारी बैंक से चले गए। एसडीएम अमित आसेरी की सूचना पर कुछ देर बाद रैपिड रिस्पांस टीम बैंक पहुंची। वहां टीम ने हाई व लो रिस्क की सूची बनाई। टीम के मुताबिक 11 बैंक कर्मी 15 बाहरी लोग हाई रिस्क कांटेक्ट में आए हैं। 13 लो रिस्क कांटेक्ट में आए हैं। एसडीएम अमित आसेरी ने बताया कि बैंक के आसपास कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। शाखा प्रबंधक की सूचना पर बैंक बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें