फर्रूखाबाद। कंबाइन (गेहूं काटने की मशीन) की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और बाइक चला रहा मौसेरा भाई की जान हेलमेट ने बचा ली।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला बहादुरपुर निवासी अमित कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आशू कुमार अपने मौसेरे भाई पंकज (20) के साथ बाइक से बाजार गया था। लौटते समय नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के पास एक अनियंत्रित कंबाइन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे पीछे बैठा आशू बाइक से दूर जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशू को गंभीर हालत में सीएचसी ले गई, यहां से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। लोहिया पहुंचने से पहले आशू की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा पंकज हेलमेट लगाए था, इस कारण उसकी जान बच गई।
उसे मामूली चोटें आई। आशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह कक्षा 11 का छात्र था। उसके एक बहन ईशू भी है। मां नीलम रो-रो कर बेहाल हैं।
लोहिया अस्पताल में आशु के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD