फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा में स्थानांतरित हुआ एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सीएचसी में एल-2 अस्पताल स्थापित होने के बाद से ओपीडी, प्रसूति कक्ष व इमरजेंसी केस को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण मंगलवार को एल-2 अस्पताल को रैन बसेरा में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रथम तल पर एल-2 अस्पताल स्थापित किया गया था। एल-2 बनने के बाद से यहां ओपीडी में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही थी। गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी होती थी। इमरजेंसी केस को भी चिकित्सक सही से नहीं देख पा रहे थे। कोविड अस्पताल होने से वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या कम हो गई। मंगलवार को प्रथम तल पर बने एल-2 को नई प्रयोगशाला के पीछे बने रैन बसेरा में स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रथम तल पर एल-2 होने से अन्य मरीजों को काफी समस्या हो रही थी। मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके इस लिए कोविड अस्पताल को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें