फर्रुखाबाद। कायमगंज नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी किशोर के चार माह पूर्व लापता हो जाने के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी को मुकदमे तरमीम कर खोजबीन शुरू कर दी है।
मोहल्ला छपट्टी निवासी राजकुमार का 16 वर्षीय पुत्र अंशुल दो जनवरी को मुन्नालाल की साइकिल लेकर उनके घर चिलांका से आलू लेने गया था। अंशुल ने घर से आलू लाकर मुन्नालाल को दे दिए। इसके बाद साइकिल लेकर लापता हो गया। परिजनों का कहना है अंशुल कुछ मानसिक रूप से कमजोर है। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने उसकी गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर खोजबीन शुरू कर दी है। (संवाद)