फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री मधुराम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मंदिर निर्माण को हर हिंदू घर से सहयोग : विहिप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में स्थापित होगा। इसमें देश भर के हर हिंदू के घर से सहयोग लिया जाएगा। यहीं से हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना का शुभारंभ होगा। यह बातें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम ने बढ़पुर में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण राष्ट्र का वैभव लौटाएगा। जिला और ब्लॉक की समितियां सक्रिय होंगी। ग्राम स्तर पर धर्म रक्षा समितियां गठित की जाएंगी। यह काम 10 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। हर हिंदू से आर्थिक, सामाजिक अंशदान लिया जाएगा। कहा कि विहिप अंदरूनी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भी विदेशी आक्रांतां ने धर्मस्थलों के साथ छेड़छाड़ की है, उन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा। तमाम स्थानों पर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया है, ऐसे लोगों को खोजकर उनकी घर वापसी होगी। संगठन समाज में जागरण लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हर परिवार से कितनी राशि का सहयोग लेना है, यह तय नहीं है। शीघ्र ही यह भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें