मोहल्ला चिलपुरा में बल्ली लगाने को लेकर सफाई कर्मी से होती मोहल्ले के लोगों की नोकझोंक।
- फोटो : FARRUKHABAD
कंटेनमेंट जोन बनाने पर विवाद
फर्रुखाबाद। एक ही मोहल्ले में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कंटेनमेंट जोन बनाने पर मोहल्ले वालों ने पालिका कर्मियों से विवाद कर दिया। सूचना देने के बावजूद कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची। हालांकि बुजुर्गों ने समझाकर बल्लियां लगवा दीं। फिर भी आवागमन बंद नहीं हुआ।
मोहल्ला चिलपुरा में मंगलवार को 13 लोग संक्रमिति निकले। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे पालिका के कर्मचारी मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाने पहुंचे। पक्के पुल से चिलपुरा में घुसने वाले रास्ते पर बल्ली लगानी चाही, तो लोगों ने विरोध कर दिया। कर्मचारियों के साथ काफी विवाद हुआ। इस पर कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दे दी।
कोतवाली पुलिस को भी बताया गया, मगर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगों ने समझाकर बल्लियां लगवा दीं। इसके बाद जैसे ही कर्मचारी वहां से गए, मोहल्ले के लोग साइकिलों को नीचे से निकालने लगेे। यही नहीं पैदल भी लोग निकलते दिखाई दिए। कंटेनमेंट जोन में भी आवागमन पर प्रतिबंध न लग पाने से ही संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।