फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल पूर्व ठेकेदार शमीम की दिन दहाड़े हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समधन निवासी शमीम ठेकेदार की हत्या करीब 26 साल पूर्व दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमे की विवेचना सीबीसीआईडी को स्थानांतरित कर दी थी। जांच में पांच आरोपी प्रकाश में आए। इसमें एक आरोपी के खिलाफ पहले और डॉ. अनुपम दुबे समेत चार आरोपियों के खिलाफ बाद में आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी नसीम 26 जुलाई 1995 में भाई शमीम ठेकेदार के साथ जरूरी काम से फतेहगढ़ आया था। सुबह सवा नौ बजे नसीम कचहरी चला गया गया और शमीम बजरिया अलीगंज निवासी राजेंद्र तिवारी से मिलने गया। तभी शमीम की मोहल्ला बजरिया अलीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी सूचना पर नसीम मौके पर पहुंचा तो भाई का शव पड़ा मिला था। नसीम ने अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कुछ दिन कोतवाली पुलिस ने विवेचना की। फिर शासन के आदेश पर विवेचना सीबीसीआईडी शाखा कानपुर को स्थानांतरित हुई थी। जांच में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी कौशल किशोर, लक्ष्मी नारायन, फतेहगढ़ कोतवाली के राजेंद्र कुमार उर्फ राजू लंगड़ा व
विज्ञापन

एक अन्य का नाम प्रकाश में आया। राजू लंगड़ा को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जेल में उसकी 90 दिन की अवधि पूरी होती देख सीबीसीआईडी ने सीजेएम कोर्ट में 26 अक्तूबर 1995 में आरोप पत्र दाखिल किया। बकाया आरोपियों को लेकर विवेचना चालू रखी। 30 जुलाई 1999 में सीबीसीआईडी के विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में डॉ. अनुपम दुबे, कौशल किशोर, लक्ष्मी नारायन व इटावा के इकदिल के मानिकपुर निवासी शिशु उर्फ बाल किशन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट से सम्मन जारी किया गया। कोई भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था।
फर्रुखाबाद। ठेकेदार शमीम हत्याकांड के आरोपी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र गांव सहसापुर निवासी आरोपी कौशल किशोर और लक्ष्मी नारायन की मौत हो चुकी है। आरोपी शिशु उर्फ बालकिशन किसी अन्य हत्या के मुकदमे में जेल में निरुद्घ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें