फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जलाया साक्षी महाराज का पुतला

Sat, 02 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के भू अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की रणनीति कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर बनाई। इस दौरान राहुल गांधी पर भाजपा सांसद की टिप्पणी से आहत नेताओं ने सांसद साक्षी महाराज का पुतला जलाया। कांग्रेस की बैठक शनिवार को प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की मौजूदगी में कमालगंज में
विज्ञापन


होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लूट रही है। भू अधिग्रहण बिल के नाम पर नामी गिरामी कंपनियों को सस्ते दामों में किसानों की कीमती जमीनों को देने का काम किया जा रहा है। इसे कांग्रेस कभी सफल होने नहीं देगी। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि ओलावृष्टि व

बेमौसम बरसात से खराब हुई किसानों की फसल का वाजिब मुआवजा किसानों को नहीं दिया जा रहा है। धरने में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए नेताओं को जिम्मदारी बांटी गई। शुक्रवार को भाजपा के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से आहत कांग्रेसजनों ने सांसद साक्षी महाराज का पुतला जलाया। पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में यदि ऐसा दोबारा हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इन्होंने नेपाल में आए भूकंप में हताहत हुए लोगों
विज्ञापन


के प्रति संवेदना जताई। इस मौके पर महामंत्री दिनेश अगिभनहोत्री, आशुतोष शर्मा, नफीस हुसैन, रवीश द्विवेदी, संजू अगिभनहोत्री, आफताब हुसैन, मनोज गंगवार, जितेंद्र सिंह, प्रभात कटियार, वसीमुज्जमा खां, आशीष कटियार, विकास राजपूत, इरफान खान, सेवक सिंह कुशवाह, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें