कायमगंज में श्री दिगंबर जैन महावीर महिला परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय
वेदी प्रतिष्ठा व कलशारोहण महोत्सव के पहले दिन समाज के लोगों ने भगवान का
अभिषेक और नित्य नियम में शामिल होकर मंडप और मंदिर की शुद्धि की। दिगंबर
जैन महावीर महिला परिषद के तत्वावधान में शांति गेस्ट हाउस में शुरू हुए
तीन दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महोत्सव के पहले दिन कोटा
राजस्थान से आए आचार्य उदयचंद्र जैन ने भगवान महावीर का अभिषेक संपन्न
कराया। कार्यक्रम
के तहत शांतिधारा, नित्य नियम, पूजन, मंडप शुद्धि और
मंदिर शुद्धि की आचार्य ने समाज के लोगों को जानकारी दी। भोपाल से आए
संगीताचार्य रजनीश एंड पार्टी के कलाकारों ने भगवान महावीर के भजनों और
उनके उपदेशों का गुणगान किया। इस दौरान विश्व शांति के लिए आयोजित महायज्ञ
में पंडित उदयचंद्र ने समाज के लोगों को भगवान महावीर के संदेश अहिंसा
परमोधर्मा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। परिषद की अध्यक्ष तृप्ति
जैन ने बताया कि इस आयोजन के दौरान भगवान महावीर की प्रतिमा, मंदिर और वेदी
की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इस दौरान संगीता जैन, ममता जैन, रेखा
जैन, अंशु जैन, उषा जैन, अनुष्का जैन, सरिता जैन, रेखा जैन, राजकपूर जैन,
गगन जैन, प्रदीप जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।