फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डॉक्टर से दो अंगूठी लेकर टप्पेबाज फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार शाम को फतेहगढ़ के डॉ. भोला सिंह से एक टप्पेबाज एक लाख रुपये कीमत की दो अंगूठी लेकर भाग गया। डॉ. भोला सिंह स्कूटी से सरसों पिराने सेंट्रल जेल से पपियापुर जा रहे थे। रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोका और शादी के बहाने अंगूठी दिखाने को कहा।
विज्ञापन


डॉक्टर ने अपनी अंगूठियां उतारकर उसे दे दीं। टप्पेबाज एक दुकान में घुसकर फरार हो गया। ठगी का शक होने पर डॉक्टर ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह दूर जा चुका था। सेंट्रल जेल चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि घटनास्थल कादरीगेट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें