फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम से की शहर से सटे गांवों में अवैध प्लाटिंग की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। इस दौरान शहर से सटे गांवों में भूमाफिया द्वारा अवैध प्लॉटिंग की शिकायतें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उनेकपुर निवासी अनिल कुमार ने बाग लकूला, चांदपुर, मसेनी और नरायनपुर गांवों में अवैध प्लॉटिंग की जांच और कार्रवाई की मांग की। रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी भगवत दयाल ने वर्ष 1995 में फर्जी नसबंदी दिखाकर भूमि का पट्टा कराने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पट्टाधारक के वर्ष 2003 में जुड़वा बेटे और वर्ष 2004 में पुत्री हुई। भगवत दयाल ने मामले की गहन जांच और पट्टा निरस्त करने की मांग की।
सफाई नायक रामभजन ने नगरपालिका कार्यालय में तीन वर्ष से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने की शिकायत की। गांव परतापुर निवासी बीएससी कृषि के छात्र अभय प्रताप सिंह ने शिकायत की कि वह 15 मई काे परीक्षा देने गया। कालेज परिसर में पेड़ के नीचे पड़े आम उठाने पर तीन शिक्षकों ने लात-घूसों से उसे बेरहमी से पीटा। वजह पूछने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। नसरतपुर निवासी मुत्तलीब ने ग्राम पंचायत में बिना विकास कार्य कराए साढ़े तीन लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया। कटरी गंगपुर निवासी बाबूराम ने कोऑपरेटिव बैंक से लिए 50 हजार रुपये के फसल ऋण पर बीमा क्लेम न मिलने और ब्याज दर तीन से सात फीसदी करने की शिकायत की।
विज्ञापन











उधर, अमृतपुर तहसील में एसडीएम रविंद्र सिंह ने भी समस्याएं सुनीं। अमृतपुर निवासी नाहर सिंह ने छह माह से मेड़ बंदी न होने की शिकायत दर्ज कराई। गुड़ेरा निवासी रतीराम ने चकमार्ग पर दीवार बनाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस दौरान सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय और तहसीलदार शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें