फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता को किया जागरूक, कराई गईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
दौड़ में शामिल छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे परियोजना के तहत बलीपुर व हुसैनपुर नौखंडा गांव में गंगा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजयी हुए खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बलीपुर व हुसैनपुर नौखंड गांव में जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण पर सामान्य ज्ञान, खो-खो, दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता कराई। इसमें गांव के युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विजय हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। निहारिका पटेल ने कहा कि लोग जानकारी के अभाव में गंगा नदी को प्रदूषित करते हैं।
गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने को लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से नमामि गंगे अभियान से युवाओं को जोड़ने का भी काम किया जा रहा है। इस दौरान सूर्य प्रताप, सचिन, संगम, अंजना, रोशनी, दीप्ती, शिल्पी, खुशबू, ज्ञानेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें