फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में लगाई अस्था की डुबकी

विज्ञापन
पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर पांचाल घाट स्थित गंगा में भक्तों ने डुबकी लगाकर पुण्य फल अर्जित किया। घाट के किनारे सत्यनारायण की कथा की गई। कुछ लोगों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। जाम से बचने के लिए पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त रहे। कोरोना ने गंगा तट पर जुटने वाली भीड़ पर ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर सुबह चार बजे से ही संतों और घाट के आसपास रहने वाले भक्तों ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान शुरू किया। छह बजे कुछ भीड़ बढ़ी, मगर जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, गंगा स्नान करने वालों की संख्या कम हो गई। पांचाल घाट चौराहा, पुल और गंगा के दूसरी तरफ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
दूरदराज से गंगा स्नान करने परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने भागीरथी की धार में मोटर नाव से सैर सपाटा किया। दिन भर नावें गंगा के दोनों घाटों की तरफ जाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें