फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जीजीआईसी में हुईं प्रतियोगिताएं

Thu, 23 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
जीजीआईसी में बनाए पोस्टर दिखातीं प्रतिभागी छात्राएं। - फोटो : जीजीआईसी में बनाए पोस्टर दिखातीं प्रतिभागी छात्राएं।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर गुरुवार को महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागेदारी की। विजेता छात्राओं को 25 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत के नेतृत्व में पतंग सजाओ, मेहंदी सजाओ, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला स्काउट मास्टर स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा और जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायन, मेहंदी सजाओ, भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता अवस्थी, रंगोली में काजल सिंह, पतंग सजाओ में सृष्टि मिश्रा, निबंध में आशा बाथम, पोस्टर में तहरीम, स्लोगन प्रतियोगिता में पलक मौर्य, वाद-विवाद में चेतना, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिंसी सिंह, रंगोली प्रतियोगिता में शिवी तिवारी, गीत में वंशिका शुक्ला, भाषण में कृति शुक्ला ने बाजी मारी।
निर्णायक की भूमिका राजकुमार, वैभव सोमवंशी, प्रदीप यादव, अर्पण शाक्य, गौरव शाक्य, पुष्कर मिश्रा, रावेंद्र सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, वीना गौतम, पुष्पा सिंह, भारती मिश्रा, सीमा सिंह, हिमलेश शाक्य व आदेश गंगवार ने निभाई। निर्वाचन कार्यालय से आए निर्मल सक्सेना ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. आलोक बिहारी लाल शुक्ला व सरिता त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें