फर्रुखाबाद। मोहल्ला सखावत हुसैन की दरगाह झंडा शरीफ में बुधवार को जश्ने गौस-ए-आजम के आगाज पर सात का निकाह हुआ। वक्फ इंतजामिया कमेटी ने स्वागत किया।
शहर की दरगाह झंडा शरीफ में बुधवार को हजरत शेख अब्दुल कादर जीलानी यानी बड़े पीर साहब की याद में जश्ने गौस-ए-आजम का धूमधाम से आगाज हुआ। शहर काजी मुताहिर अली ने सामूहिक विवाद में सात जोड़ो को निकाह पढ़ाया। लोगों दूल्हा, दुल्हनों को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए दुआ दी।
संयोजक हाजी खलील खां ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। शहर काजी मुताहिर अली ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों का सामूहिक निकाह कराना सराहनीय कार्य है। सचिव नदीम खां ने कहा कि बुजुर्गों के कर्म से कार्यक्रम सफल हुआ है। नदीम खां, मतीन खां, मुजफ्फर हुसैन रहमानी, हाफिज हसीन खां, गुलजार खां, वसीम खां, शमीम खां, आदि मौजूद रहे।