फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुुत्र ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठे गनीपुर जोगपुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन पर कब्जे के मामले में सुनवाई न होने पर पिता-पुत्र ने कलक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को पकड़ लिया और पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। पुलिस ने पिता-पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के चिकवाली गली निवासी बृजेश कुमार परिजनों के साथ बुधवार को डीएम से गुहार लगाने आए थे। बृजेश कुमार व उनके पुत्र दुर्योधन ने एसडीएम सदर संजय कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि अलीगंज बाईपास पर उसकी पैतृक जमीन है। उसकी जमीन के कागजात ट्रैक्टर लोन में लगे होने से जमीन अभी तक बंधक है।
गांव के दबंग लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। चार अप्रैल को इन लोगों ने जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। थाने में तहरीर देनेेेे के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बृजेश ने एसडीएम से कहा कि 25 अप्रैल को भी प्रार्थना यहां दिया था। सुनवाई न होने पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लेंगे। पिता-पुत्र कक्ष से बाहर निकल आए और घर से साथ लाए पेट्रोल को छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास कर रहे थे।
एसडीएम की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने पिता-पुत्र को आग लगाने से पहले की दबोच लिया और उनके हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। पुलिस पिता-पुत्र को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें