फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज शिफ्ट न कराने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब, कंटेनमेंट जोन में नहीं हो रही रेंडम सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस नियंत्रण को बैठक की। निर्देश के बावजूद मिशन अस्पताल से फैसिलिटी सेंटर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में कोरोना संदिग्ध मरीजों को शिफ्ट न करने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं कंटेनमेंट जोन में रेंडम सैंपलिंग न कराने पर सीएमओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में बैठक के दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से 10 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें कोरोना संदिग्ध मरीजों की रेंडम सैंपलिंग कराई जाए। गुरुवार को नमूने न लिए जाने की जानकारी पर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने सैंपलिंग की योजना व चयनित स्थान की एक दिन पहले सूचना उपलब्ध कराने और एल-1 अस्पताल का प्रतिदिन विजिट कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के सीएमओ को निर्देश दिए। वहीं नवाबगंज सीएचसी में बनाए जा रहे एल-1 अस्पताल में अब तक बेड न पहुंचाए जाने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्थाएं पूर्ण कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में होम डिलीवरी का रिकार्ड एसडीएम दुरुस्त रखें। आशाएं घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करें, उन्हीं से सैंपल भी कराया जाए। वहीं क्वारंटीन सेंटरों की एडीएम से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें