फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को नहीं मिला मनरेगा में काम, तसला फावड़ा लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मनरेगा में काम न मिलने पर बीडीओ से शिकायत करते प्रवासी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज के गांव बझेरा मलिकपट्टी में चल रहे मनरेगा के कार्यों में कई प्रवासियों को काम न दिए जाने पर यह लोग क्षेत्र पंचायत कार्यालय कमालगंज पहुंचे। प्रवासियों ने तसला व फावड़ा लेकर प्रदर्शन किया। बीडीओ व एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने जांच कराकर प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक कार्रवाई की भी बात कही।
विज्ञापन

बझेरा मलिकपट्टी गांव के 41 लोग गुरुवार सुबह क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन लोगों में कई लोग लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों से अपने गांव वापस आए हैं। सुबह जब वह कार्यस्थल पर गए तो प्रधान के नजदीकी रामलड़ैते से सभी की हाजरी लगाने को कहा। इस पर उन्होंने काम कराने से इनकार कर दिया।
जब प्रधान रामकिशोर के पास गए तो उन्होंने गाली गलौज कर भगा दिया। अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में शिवबख़्स के खेत में समतलीकरण का काम चल रहा है। बुधवार को काम किया लेकिन गुरुवार को वापस कर दिया। मनीराम ने बताया कि कई लोगों के पास जॉबकार्ड होने पर भी मास्टर रोल में नाम नहीं लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि प्रधान रामकिशोर, सचिव सौरभ व रोजगार सेवक उपेंद्र ने गांव के 200 जॉबकार्ड धारकों के अपेक्षा काम नहीं शुरू कराए। इसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। उनके जिले की बैंक शाखा का खाता विवरण आदि लेकर जॉब कार्ड बना कर काम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें