फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की लिपिक सहित 30 संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक समेत 30 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में मरने वालों की संख्या 48 से बढ़कर 50 हो गई है। इनमें एक वृद्ध की एंट्री दूसरे जिले में चल रही थी। उसे यहां शामिल कर दिया गया है। अब एक्टिव केस 339 है।
विज्ञापन

कोरोना आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ दफ्तर में 52 वर्षीय वरिष्ठ लिपिक संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा सीएचसी नवाबगंज और रेलवे कालोनी में भी एक युवक संक्रमित मिला है। इसके अलावा जिले भर में कुल 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले भर में संक्रमितों की संख्या 3635 पहुंच गई है। इनमें से 3246 मरीज होम आईसोलेशन और डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 339 मरीज एक्टिव हैं। इनका एल-वन और एल-टू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फतेहगढ़ सब्जी मंडी के एक 63 साल के वृद्ध की 23 सितंबर को मौत हो गई थी। उनका नाम दूसरे जिले में दर्ज किया गया था। अब इसी जिले में दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा लोहिया अस्पताल में फार्मासिस्ट की 72 साल की मां 10 अक्तूबर को बीमार हुई थीं। उन्हें 13 अक्तूबर को लोहिया अस्पताल लाया गया। अभी तक मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज के अनुसार, सीएचसी कमालगंज में गुरुवार को 44 व जहानगंज में 40 लोगों की कोरोना जांच की गई। कमालगंज में गौसपुर निवासी 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौरा व ताजपुर में कोरोना जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें