फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तुड़वा दी ग्रामसभा की जमीन पर बनी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्रामसभा की जमीन पर दीवार बनाने पर पुलिस ने उसे जबरन तुड़वा दिया। विरोध करने के शक में पुलिस बल देर शाम तक मौजूद रहा। उस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए नापजोख कर दी गई थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हैवतपुर गढ़िया में ग्रामसभा की जमीन पर सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना है। खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोग घूरा डाल रहे थे। आठ दिन पहले उस जमीन से पुलिस ने घूरा हटवाकर लेखपालों से पैमाइश करवा दी थी। जिस व्यक्ति का घूरा पड़ा था, उसने रातों रात उस जमीन पर दीवार खड़ी कर दी।
ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इस पर क्षेत्रीय निरीक्षक दरोगा सद्दाम हुसैन पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध पर इंस्पेक्टर जेपी शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहां ग्रामीण एकत्रित होते देख उन्होंने चीता मोबाइल और महिला पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने खड़े होकर बनाई गई दीवार तुड़वा दी। कब्जेदार को चेतावनी दी कि यदि अब कोई भी नियम विरुद्ध काम किया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। दरोगा सद्दाम हुसैन ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। अब कब्जा किया, तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें