फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से भी नहीं डरते अफसर, आंखों में झोंक रहे धूल

विज्ञापन
शहर के कादरीगेट पर सड़क किनारे खड़ीं प्राइवेट बसें। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आश्चर्य की बात है, सालाना 15 करोड़ की मोटी वसूली का जरिया बने अवैध वाहन स्टैंड जिले के अफसरों को खोजे भी नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री के आदेश के 48 घंटे बीतने के बावजूद एक भी अवैध स्टैंड पर कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर कितना पसीना बहाया जा रहा है यह दिखाने के लिए अफसर टेंपो का चालान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 24 घंटे में जनपद के सभी अवैध वाहन स्टैंड बंद कराने के आदेश दिए थे। उन्होंने अवैध स्टैंड चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फरमान सुनाया था।
वहीं, शुक्रवार को गृह विभाग ने अवैध पार्किंग व स्टैंड संचालकों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन की सख्ती के बाद भी अफसरों को अवैध स्टैंडों से होने वाली मोटी कमाई ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

यही कारण है कि पुलिस व प्रशासन को 48 घंटे में एक भी अवैध वाहन स्टैंड ढूंढे नहीं मिला है। हकीकत यह है कि शहर में कई जगह अवैैध स्टैंड चल रहे हैं, जहां बस से लेकर टेंपो, डग्गामार वाहन सवारियां भरकर राजस्व का चूना लगा रहे हैं। एएसपी अजय प्रताप, एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी, पीटीओ वीके आनंद शुक्रवार शाम को लालगेट व कादरी गेट पर पहुंचे। अधिकारियों ने अवैध स्टैंड के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी की।
शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह की तलाश की। लगभग एक घंटे तक लालगेट से फतेहगढ़ तक अधिकारियों ने कई स्थानों को देखा। शनिवार सुबह एआरटीओ व पीटीओ बस अड्डे व कादरीगेट पर एक घंटे खड़े रहे। इसके बाद कायमगंज मार्ग पर चेकिंग करने पहुंचे।
वहां एक भी बस व डग्गामार वाहन उन्हें नहीं मिला। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश व्यापी अभियान के चलते मालिकों ने अपनी बसों को खड़ा कर लिया है। अवैैैध स्टैंड भी कहीं नहीं चल रहे हैं।
बस माफिया पर मेहरबान है पुलिस व प्रशासन
एआरटीओ कार्यालय में 629 बसें पंजीकृत हैं। इसमें 200 बसें बुकिंग पर चलती हैं। वहीं, दिल्ली, जयपुर व आगरा मार्ग पर 300 बसें फर्राटा भरती हैं। बस मालिकों के पास एक स्थान से सवारी भरने का परमिट होता है, लेकिन कादरी गेट पर सुबह से लेकर शाम तक सवारियां भरी जाती हैं। इसके बाद भी बस माफिया पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मेहरबान है। एक बस मालिक ने बताया कि अधिकारियों ने कुछ दिन बसें खड़ी रखने की सलाह दी है।
सात टेंपो सीज, 42 का चालान
यातायात प्रभारी रजनेश कुमार ने शनिवार को लालगेट पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने सात टेंपो सीज कर 42 का चालान कर दिया। चेकिंग के चलते टेंपो चालकों में हड़कंप मचा रहा। चालक आवास विकास कालोनी से कादरी गेट होकर सवारियां लेकर निकलते रहे। यातायात प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन चेकिंग कर वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें