स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर मनीष जैन को स्वीपिंग मशीन के बारे में जानकारी देते अधिशाषी अधिकारी सु
- फोटो : स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर मनीष जैन को स्वीपिंग मशीन के बारे में जानकारी देते अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार।
फर्रुखाबाद। छावनी क्षेत्र को और स्वच्छ बनाने के लिए अब मशीनों से सफाई कराई जाएगी। स्वीपिंग मशीन से छावनी क्षेत्र की सड़कों के अलावा मोहल्लों में भी सफाई होगी। इससे पूरा क्षेत्र चमचमा उठेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए छावनी क्षेत्र में स्वचालित स्वीपिंग मशीन की खरीद की गई। स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर मनीष जैन ने मशीन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्रिगेडियर को छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कैंट बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर आधुनिक सफाई वाहन टिपर डंपर, स्काईलिफ्ट मशीन के बाद अब स्वीपिंग मशीन की खरीद की है। इससे छावनी क्षेत्र को और अधिक सुंदर, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायता मिलेगी। इस दौरान मनोनीति सदस्य सोनी कनौजिया, सुबोध कुमार सिंह, नवाब इदरीस हुसैन, जेई स्वतंत्र प्रताप सिंह सेंगर, पुष्कर सिंह रहे।