फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर की सफाई

Mon, 13 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए भाईचारा एकता संस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को पांचाल घाट पर अभियान चलाया। सदस्याें ने घाटों की सफाई की।
विज्ञापन


भाईचारा एकता संस्थान के पदाधिकारी रविवार सुबह 9 बजे पांचाल घाट पहुंचे। यहां अध्यक्ष सवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। अध्यक्ष ने घाटों पर बैठे पंडों को गंगा किनारे सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि मोक्षदायिनी की अविरल धारा में  ही राष्ट्र का कल्याण निहित है।

उन्हाेंने कहा कि गंगा में प्रदूषण बढ़ते रहने से इसमें रह रहे जीवों के अस्तित्व पर संकट आएगा। प्रदेश सचिव सोनू ठाकुर ने कहा कि गंगा स्नान करने आने वाले लोग भी सफाई का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि गंगा में पूजन सामग्री और पालीथिन से गंगा की अविरल धारा मंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने गंगातट पर फैले कचरे को गड्ढों में दफन किया। इधर उधर फैली पालीथिन को इकट्ठा कर आग लगाकर जला दिया गया।

इस मौके पर राकेश सिंह, मांगेलाल श्रीवास्तव, प्रताप सिंह चौहान,जर्नादन सिंह राठौर, सलमान खान, शकील सिद्दकी, फरमान खान, आदेश यादव, साजेव कुरैशी, राजेंद्र श्रीवास्तव, सूरज बाथम, सोनू बाथम, कौशल सिंह, मनेाज मिश्रा, विक्की वर्मा, अजय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें