फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में अधेड़ को मारा चाकू

Sun, 12 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन घायल को प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसामंडी निवासी पीर मोहम्मद शनिवार की रात अपने घर पर था। इस बीच मोहल्ला बड़ी तकिया निवासी असलम घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। गालियां सुनकर पीर मोहम्मद बाहर निकल आया और विरोध किया।

असलम पीर मोहम्मद के पेट में चाकू निकाल कर मारकर फरार हो गया। वारदात से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजन घायल को आनन-फानन में कोतवाली लेकर आए।
विज्ञापन


यहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के बेटे राजू ने बताया कि आरोपी से बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच उसने पिता पर चाकू से वार कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें