फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन विवाद में अधिवक्ता और खरीदार पक्ष में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील परिसर के बाहर सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर अधिवक्ता और खरीदार पक्ष के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है कि उन्हें बातचीत के लिए एक वकील के चैंबर में बुलाया गया था। वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। वहीं खरीदार पक्ष का कहना है कि उन्होंने अधिवक्ता की भाभी से अपनी पत्नी के नाम जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा होने के बावजूद उन्हें संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। इसी मामले में न्यायालय में वाद दायर करने के लिए वे तहसील आए थे। अधिवक्ता पक्ष के लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद तहसील परिसर के बाहर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें