मोहम्मदाबाद-बेवर रोड पर टेंपो पर लटकी सवारियां। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। डग्गामार वाहनों ने सवारियों को लटकाकर चलना शुरू कर दिया है। अंदर-बाहर सवारियों से खचाखच भरे टेंपो सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। पुलिस का भी इन पर कोई अंकुश नहीं है। सरकार सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को बार-बार आह्वान करती है। पुलिस को भी निर्देश हैं कि यदि कहीं ज्यादा लोग हों, तो उन पर कार्रवाई करें। मगर डग्गामारी करने वालों को हर तरह की छूट मिली हुई है।
अधिकांश सवारियां मास्क का प्रयोग नहीं कर रही हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर जो दिल्ली, गुरुग्राम में टेंपो चलाते थे, वे इन दिनों घर आ गए हैं। उन्होंने बेवर-मोहम्मदाबाद रोड पर डग्गामारी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन कराएंगे।