फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस स्वयं सहायता समूह बनाएंगे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कोरोना से चल रही जंग में हर इंसान तक मास्क पहुंच सके इस उद्देश्य से सरकार काम कर रही है। इसी के तहत क्षेत्र पंचायत की बैठक में दस स्वयं सहायता समूहों को मास्क बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे बड़ी तादात में मास्क उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष व सचिव की बैठक में दस स्वयं सहायता समूहों के नाम दिए गए हैं। उनमें दो नाम अमानाबाद व हब्बापुर गांव के मोदी स्वयं सहायता समूह व राठौरा नगला नीव के बुद्ध स्वयं सहायता समूह हैं।
इसके अलावा गरंप बिड़हैल के स्वयं सहायता समूह विकास, बर्ना बुजुर्ग के उजाला, रठौरा नगला नीव के सरस्वती, समदपुर के रानी अवंतीबाई, चौकी रघुनंदन के गमां देवी, बीबीपुर के ज्योति व गगनी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ने भी मास्क बनाने में भागीदार बनने की घोषणा की है। बीडीओ व एडीओ निरंजन त्रिवेदी भी मौजूद रहे। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह जो मास्क तैयार करेंगे। वह मास्क ब्लाक में खरीद लिए जाएंगे। इसके बाद जरूरत के अनुसार उन्हें संबंधित को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें