फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तहसीलों में प्रदर्शन कर उठाई किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
सदर तहसील में डीएम को ज्ञापन देने से पूर्व नारेबाजी करते कांग्रेसी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे किसान जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को तीनों तहसीलों में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को किसानों की समस्या से संबंधित फार्म व 11 सूत्री ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने तहसील सदर में जिलाधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों ऋण माफ किया है लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। आवारा पशुओं की वजह से किसान पूरी रात खेत में जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। किसान को फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए जिला कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान, विजय मिश्रा, अभय यादव, सुरेश चंद्र कटियार, पुन्नी शुक्ला, डालचंद्र कठेरिया आदि मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने उठकर कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया। इसमें गन्न किसानों का शीघ्र भुगतान व समर्थन मूल्य 400 रुपये किये जाने सहित 12 मांगें शामिल हैं। रमेश कठेरिया, श्रीकृष्ण गौतम, मनोज गंगवार, मनोज कोरी, अनिल कठेरिया आदि मौजूद रहे। तहसील अमृतपुर में अरविंद अग्निहोत्री व अनीस सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कृष्ण गोपाल मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, अभय प्रताप सिंह, लईकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें