फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : आठ फरियादियों को मिला न्याय

विज्ञापन
कायमगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कायमगंज तहसील में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। 117 लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इनमें से आठ फरियादियों निस्तारण मौके पर ही किया गया। अन्य को आश्वासन देकर लौटाया गया। आईजीआरएस की शिकायत को उच्च अधिकारियों को अवगत कराए बगैर निस्तारण करने पर पूर्ति निरीक्षक को डीएम ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

गांव भटासा निवासी दिव्यांग नवनीत ने कहा उनके घर वाले उन्हें व पत्नी को बहुत परेशान करते हैं। वह जो भी कमाकर लाते हैं, पत्नी से घर वाले छीन लेते हैं। कंपिल क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी ब्रजपाल सिंह ने कहा ग्राम सभा की भूमि पर ग्राम प्रधान कब्जा कर रहे हैं। नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी सात जनवरी से लापता है। उसके पिता ने किशोरी को बरामद कराने की गुहार लगाई। गांव रायपुर के अथर खाँ ने कहा कि वह अपनी पुत्रवधू से परेशान हैं। वह अक्सर झगड़ा करती है और खुद आत्महत्या कर सबको फंसाने की धमकी देती है।
सर अब नहीं दौड़ा जाता, मुझे मेरी बीबी दिला दो
कायमगंज तहसील सभागार हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एक युवक ने डीएम व एसपी से कहा कि सर अब न तो थाने के और न तहसील के चक्कर लगाने की हिम्मत रही है, दौड़-दौड़कर बहुत थक गया हूं। मायके से मेरी बीबी की विदा करा दो। एसपी ने मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव अल्लाहपुर निवासी केशवचंद्र ने डीएम व एसपी से कहा उसकी शादी एक वर्ष पूर्व गांव पचरौली में हुई थी। पांच माह बाद पत्नी मायके चली गई। मायके वाले विदा नहीं कर रहे हैं। उन लोगों ने काफी रुपये भी ले लिए हैं। वह थाने व तहसील के चक्कर लगा लगाकर थक चुका है। अब उससे दौड़ा नहीं जाता है। एसपी ने युवक की शिकायत का निस्तारण करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें