रेलवे स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम परिसर में मंगलवार को अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति की शिनाख्त सुनील दुबे पुत्र विद्या प्रकाश दुबे ग्राम नेरा जिला कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी है।