फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरो लगा सभासदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उर्स की तैयारी बैठक में बोलते सज्जादा नसीन गालिब मियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में सड़क निर्माण में बरती जा रही मनमानी के विरोध में 12 से अधिक सभासदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी नाली पर प्लास्टर कर नई दर्शाने तथा खराब ईंटें और गिट्टी के नाम पर खानापूरी करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रुका, तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शहर के कादरीगेट स्थित एक आरामशीन के पास नगर पालिका ने सड़क निर्माण शुरू कराया है। ठेकेदार अमित मिश्र ने करीब डेढ़ सौ मीटर के इस रोड में दोनों तरफ पुरानी नालियों पर एक-एक ईंट लगाकर प्लास्टर कर दिया। यही नहीं सड़क पर जो गिट्टी डाली गई, उसकी मात्रा बहुत थोड़ी है। इस पर 12 से अधिक सभासद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने ईओ के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि सीमेंट-बालू मानक से काफी कम लगाया जा रहा है। यही नहीं पुरानी सीमेंट की ईंटों को भी ठेकेदार मौके से उठा ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दस दिन से काम बंद हो गया है। मौके पर दोयम ईंटें पड़ी देख गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ईओ कमीशनबाजी कर रही हैं। ठेकेदार इसीलिए गुणवत्ता का काम नहीं कर पा रहे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में सभासद रफी अंसारी, अतुल शंकर दुबे, अनवर उर्फ बबलू, अनिल यादव, आमिर खलीफा, श्यामसुंदर, शहरयार खां, विकास त्रिवेदी, अशोक वर्मा, सुरेंद्र, आफताब अंसारी, संजीव बाजपेई आदि थे।
विज्ञापन

‘यदि कोई निर्माण में गड़बड़ी है, तो पहले उनके संज्ञान में लाना चाहिए था। बिना तकनीकी जांच के आरोप लगाना गलत है। कमीशनबाजी के आरोप निराधार हैं। सभासदों को क्या पता एस्टीमेट कैसा बना है। फिर भी इस मामले को अवश्य दिखवाएंगे।’
विज्ञापन

-रश्मि भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें