फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जखा के पास करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
पुलिस के अनुसार वह हाफ पैंट व टी शर्ट पहने है। उसके पैर में घसिटने का हल्का निशान है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट होगा की अधेड़ की मौत कैसे हुई है।