फतेहगढ़ के सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर में प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानि?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 276 रिक्रूट देश सेवा की कसम खाकर सोमवार को सेना के अंग बन गए। जवानों ने पासिंग आउट परेड में ब्रिगेडियर को सलामी दी। ब्रिगेडियर ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया।
फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के मैदान में सोमवार को पासिंग आउट परेड हुई। ब्रिगेडियर जीएस जामवाल ने जीप पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। सूूबेदार मेजर बलबिंदर सिंह व धर्मगुरु नायब सूबेदार राजबिंदर सिंह ने देश सेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद जवानों ने ब्रिगेडियर को सलामी दी। प्रशिक्षण के दौरान जवान सतराम सिंह, शोडी सिंह व परबिंदर सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इन तीनों जवानों को ब्रिगेडियर ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेना के अधिकरी व अन्य लोग मौजूद रहे।