फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत नवाबगंज में होंगे चार वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील क्षेत्र के कसबा नवाबगंज को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया है। इसमें चार वार्ड बनाए जाएंगे। इसमें आठ गांवों के शामिल होने से उन्हें विकास कार्यों की रफ्तार मिलेगी। कसबे से कायाकल्प होने से नागरिकों को समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। शासन से शीघ्र ही बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद में शहर व कायमगंज नगर पालिका के अलावा कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद व कंपिल सहित चार नगर पंचायतें हैं। अब कसबा नवाबगंज को भी नगर पंचायत बनाने की मंजूरी मिलने के साथ अधिसूचना भी जारी हो गई है। इससे यह पांचवीं नगर पंचायत होगी। अधिसूचना के अनुसार नवाबगंज नगर पंचायत में चार वार्ड बनेंगे। इसमें आठ गांव शामिल किए गए हैं। उत्तर दिशा में बरतल, नहरोसा, सिकंदरपुर व चंदनी, दक्षिण में बरतल गनीपुर जोगपुर, पूर्व में रायपुर, सिरमौरा बांगर, गनीपुर जोगपुर, जबकि पश्चिम में चंदनी व बरतल शामिल होंगे। नगर पंचायत बनने से कसबा व शामिल गांवों को विकास की रफ्तार मिलेगी। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र ही शासन से बजट आने की उम्मीद है। बजट आते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें