फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की ली शपथ

विज्ञापन
बाबू सिंह दद्दू कॉलेज भोजपुर में संविधान दिवस पर छात्र-छात्राएं व शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। सभी ने हाथ बढ़ाकर संवैधानिक आदेशों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विभाग भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने संविधान के कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि भारत के संविधान में दिए गए मुल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता, अखंडता, संस्कृति संवर्धन व पर्यावरण की रक्षा करेंगे। इस दौरान डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, पीडी राजमणि वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्र आदि मौजूद रहे।
कमालगंज। श्री बाबूसिंह दद्दू विधि महाविद्यालय कृष्णानगर भोजपुर में संविधान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. अनीता यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की बड़ी विशेषता यह है कि देश में किसी एक व्यक्ति या संस्था में सभी शक्तियां निहित नहीं हैं। सभी वर्गों की तसल्ली का आधार यह है कि संविधान उनके अधिकारों की रक्षा का अवसर देता है। प्राचार्य राजपाल सिंह, प्रो. बदन सिंह, आनंद यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्र ने संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर सभी अधिकारी व कर्मचारीगणों को रिजर्व पुलिस लाइन में संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान आरआई किश्वर अली व अन्य मातहत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें