फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 15 हजार की नकदी व एक पेटी बीयर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने दुकान से 15 हजार रुपये व एक पेटी बीयर पार कर दी। पुलिस ने जब दुकान का कैमरा चेक किया तो उसमें पड़ोसी युवक अपने साथी के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिर्वा कोठी निवासी बिल्लू शर्मा की बीयर की दुकान मोहल्ला बजरिया अलीगंज में मूसा मिश्रा के मकान में है।
गुरुवार देर रात दुकान के नजदीक ही स्थित हाथीखाना मोहल्ला निवासी युवक अपने एक साथी के साथ छत के रास्ते दुकान में घुसा और गोलक से 15 हजार रुपये व एक पेटी बीयर चोरी कर ली।
दोनों युवकों ने छत पर बैठकर बीयर पी और खाली बोतलें पास के एक मकान की छत पर फेंक दीं। छत पर सोई महिला ने दोनों को देख लिया। शुक्रवार सुबह महिला ने बिल्लू शर्मा को युवकों की करतूत बताई।
विज्ञापन

बिल्लू ने दुकान खुलावाई तो सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों के फुटेज भी मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बिल्लू ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें