फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पोल फैक्टरी से दो ट्रांसफार्मर सहित लाखों का सामान चोरी हो गया। फैक्टरी संचालक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर मां शरदा पोल फैक्टरी है। इसके संचालक रघुराज सिंह पाल हैं। मंगलवार रात पोल फैक्टरी से चोर दो ट्रांसफार्मर, दो मोटर, तीन फेस का तार, चेन टिकिल, पोल क्लेंप, गुल्ला चाबी, चेन कुप्पी, प्लेटें, नट बोल्ट बॉक्स सहित आदि सामान चोरी कर ले गए।
गांव गैसिंगपुर निवासी बब्लू फैक्टरी में चौकीदार है। बुधवार सुबह चौकीदार ने घटना की जानकारी रघुराज सिंह पाल को दी। फैक्टरी संचालक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौकेो पर छानबीन करने के बाद घटना को संदिग्ध बताया। पुलिस ने जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें