फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के बंद घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
कमालगंज के शास्त्री नगर निवासी कोटेदार के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। कोटेदार के बंद घर के मुख्य गेट का कुंडा काटकर चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी व कपड़े आदि ले गए। बुधवार सुबह जानकारी पर पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने पूर्व में किराये पर रह रहे एक युवक पर चोरी की शंका जताई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव पेरी गढ़िया निवासी राजेंद्र सिंह गांव के कोटेदार हैं। उनका एक मकान कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय में भी है। आलू खोदाई के चलते वह पांच दिन से पत्नी के साथ गांव में थे। कस्बा स्थित घर में ताला लगा था। मंगलवार रात चोर उनके बंद घर के मुख्य दरवाजे के कुंडे को काटकर अंदर घुसे और कमरे के मेन गेट का ताला तोड़ दिया।
यहां रखे दो बक्सों से सोने का हार, चूड़ी, अंगूठी, झुमकी, पांच पेंडल, टॉप्स, बाला, पेंडल माला, चेन, चांदी की तोड़ियां, पायलें, साड़ी व 28 हजार रुपये ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी। इसके बाद घर आए राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मोहल्ला आजाद नगर निवासी पर शक जताते हुए तहरीर दी है। बताया कि करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें