फोटो-19,चिंतामणि तालाब पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते सांसद। संवाद
शमसाबाद। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने थाना क्षेत्र के गांव नगला नान स्थित ऐतिहासिक चिंतामणि तालाब पर पौधरोपण कर तालाब की सफाई कराई।
सांसद ने कहा कि तालाब का जीर्णोद्धार कराकर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया जाएगा। सांसद ने तालाब के चारों कोने पर स्थित गुंबदों की मरम्मत का भी भरोसा दिया। तालाब पर खराब लाइट की जानकारी मिलने पर उन्होंने जल्द इसे दुरुस्त कराने की बात कही।
पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुषमा वर्मा के ससुर राम किशोर राजपूत, जिला पंचायत सदस्य कुंवरजीत, ग्राम प्रधान अंशुल गंगवार, इखलाक अहमद, लालू पंकज राजपूत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यहां सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरवर इकबाल, डॉक्टर स्मिता त्रिपाठी, फार्मासिस्ट विजय यादव, शाहिद सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।