फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, पकड़े जाने लगे अन्ना गाेवंश

Wed, 01 Jan 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद/कंपिल। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे अन्ना गोवंश से लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए।अन्न गोवंश पकड़ने के निर्देश दिए। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और गोवंश की धरपकड़ शुरू करवा दी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद -कायमगंज मार्ग पर इन दिनों अन्ना पशुओं ने डेरा जमा रखा है। गोवंश का झुंड सड़क पर आने से हादसे का खतरा बना हुआ है। अमर उजाला ने 28 दिसंबर के अंक में, अन्ना गोवंश उजाड़ रहे फसलें, किसान परेशान, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका शासन से संज्ञान लिया गया।
शासन के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बीडीओ को पत्र जारी कर समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस पर शमसाबाद क्षेत्र के गांव बेला सराय गजा में ग्रामीणों के सहयोग से 18 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए।वहीं कायमगंज बीडीओ उपेंद्र नाथ के निर्देश पर ब्लाक कर्मियों ने तीन दिन में 40 गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे।बुधवार को गांव भैंसरी में ब्लाक कर्मियों ने 10 गोवंश पकड़कर शाहपुर गंगपुर गोशाला भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ उपेंद्र नाथ खलवार ने बताया आवारा गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे जा रहे हैं। लगातार अभियान चलाकर अन्ना पशु पकड़कर गोशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें