फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, खोया व बेसन के 10 नमूने फेल, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मार्च में लिए गए दूध, खोया व बेसन के नमूने फेल हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग से कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

होली के दौरान मार्च में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, बिजेंद्र कुमार, विमल कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने चेकिंग अभियान चलाकर दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में 10 नमूने अधोमानक पाए गए।
इसमें बघार रोड मेडिकल कालेज के निकट स्थित बाबू की दुकान से लिया गया बेसन, शहर के रेलवे रोड पल्ला स्थित गोपाल, ऋषिकांत तिवारी, ईश्वर दयाल, पांचालघाट स्थित अनुज कुमार की दुकान से लिए गए दूध, भोलेपुर स्थित अनिल की दुकान से लिया गए खोया, मोहम्मदाबाद में रोहन जयस कुमार राजगोर के गणपति कोल्ड स्टोरेज स्थित प्लांट से लिए गए दूध के तीन नमूने व राजपुर स्थित राममूर्ति की दुकान से लिया खोया का नमूना जांच में फेल हो गया। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजे गए हैं। इसके बाद एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें